लघु उत्तरीय प्रश्न :
प्रश्न 1. सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों ? 12011C, 2015AI, 2017C, 2019AI, 2019C, 2022 AIIJ
उत्तर- सच्चे भारत का दर्शन गाँवों में हो सकते हैं, क्योंकि गाँवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। गाँवों में जीवन की सादगी, राग, प्रेम, उत्कृष्ट, पारस्परिक संबंध आदि देखने को मिलते हैं।
प्रश्न 2. भारत किस अतीत और सुदुर भविष्य का जोड़ता है ? स्पष्ट करें ? [ 2011C, 2012C, 2016AJJ]
उत्तर- भारत एक ऐसा देश है जो अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है। भारत देश में जीवन की हर समस्या का उपाय वर्णित है। यहाँ बहुत सी ऐसी चीजें
है जो पूरातन विश्व में ही मिल सकती है। यहाँ वर्तमान और भविष्य की समस्या चाहे लोकप्रिय समस्या हो, चाहे प्रवास संबंधी कानून हो अथवा सीखने या सिखाने जैसी बात हो सब उपलब्ध है। भारत जैसे पुरातन देश में ही अतीत तथा सुदूर भविष्य की समस्याओं के बारे में सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं।
प्रश्न 3. धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है ?[2012, 2013C, 2014AII, 2020AI, 2021AI, 2024AI]
उत्तर- लेखक का कहना है कि धर्मों की दृष्टि से भारत का विशेष महत्त्व है। सर्वप्रथम वेद की रचना भारत में ही हुई थी। यहाँ धर्म के वास्तविक उद्भव, उसके प्राकृतिक विकास तथा उसके अपरिहार्य क्षीयमाण रूप का प्रत्यक्ष परिचय मिल सकता है। यह ब्राह्मण अथवा वैदिक धर्म की भूमि है, बौद्ध धर्म की जन्म भूमि है, पारसियों के धर्म की शरणस्थली है। भगवान बुद्ध का जन्म भारत में ही हुआ था जिन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया। दैवत विज्ञान की आधारशिला भी यही रखी गयी।
प्रश्न 4. समस्त भूमण्डल में सर्वविद सम्पदा और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण देश भारत है, लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ? [2012A]
उत्तर- समस्त विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहाँ सभी तरह के लोगों की जिज्ञासा की शान्ति के लिए हर चीज मौजूद है। यही वह देश है जहाँ सर्वप्रथम वेद की रचना हुई थी। भारत में ही सबसे पवित्र नदी गंगा बहती है तथा
फल-फूलों से लदे वन-प्रांत है जो प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। विश्व को मानवता की शिक्षा भारत से ही मिली। इसलिए लेखक ने समस्त भूमंडल में
सर्वविद् ‘संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है’ ऐसा कहा है।
प्रश्न 5. भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण
लेखक ने क्या दिखाए हैं ?
उत्तर- भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के बारे में लेखक का कहना है कि सोलोमन के समय में ही भारत तथा सीरिया और फिलीस्तीन के मध्य आवागमन के साधन सुलभ हो चुके थे। साथ ही, संस्कृति शब्दों के आधार पर लेखक इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि हाथी-दाँत, बन्दर, मोर और चन्दन आदि जिन वस्तुओं के निर्यात की बात बाइबिल में कही गई है, वे भारत के सिवा किसी अन्य देश में उपलब्ध नहीं थीं । ‘शाहनामा’ के रचनाकाल दसवीं-ग्यारहवीं शताब्दी में भी यूरोप के व्यापारिक सम्बन्ध थे ।
प्रश्न 6. लेखक ने नीतिकथाओं के क्षेत्र में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया है ? [2018C]
उत्तर-लेखक ने नीतिकथाओं के क्षेत्र में भारतीय अवदान के विषय में कहा है कि भारत ने ही विश्व में नीतिकथाओं के माध्यम से नवजीवन का संचारकिया। इसके कारण ही विभिन्न मार्गों और साधनों के माध्यम में अनेक नीतिकथाएँ पूर्व से पश्चिम की ओर फैली। हमारे यहाँ प्रचलित दन्तकथाओं का प्रमुख स्रोत बौद्ध धर्म को माना जाता है ।
प्रश्न 7. लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है और क्यों ? [2019AII, 2020A, 2023AII]
उत्तर- लेखक ने अपने समय इंग्लैण्ड से भारत आए नए अधिकारियों को ‘नया सिकन्दर’ कहा है। ये नए सिकन्दर भारत के साहित्यिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, प्राकृतिक तथा गौरवपूर्ण ऐतिहासिक विरासत से अनजान है।
प्रश्न 7. लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है और क्यों ? [2019AII, 2020A, 2023AII]
उत्तर- लेखक ने अपने समय इंग्लैण्ड से भारत आए नए अधिकारियों को ‘नया सिकन्दर’ कहा है। ये नए सिकन्दर भारत के साहित्यिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, प्राकृतिक तथा गौरवपूर्ण ऐतिहासिक विरासत से अनजान है।
प्रश्न 8. लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और क्यों [2021AI]
उत्तर- लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से सम्बन्धित उस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के सम्बन्ध में बताया है कि जब हेस्टिग्स भारत का गवर्नर जनरल था। उसे 172 दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला था। उन सिक्कों को अपने ईस्ट इण्डिया कम्पनी के निदेशक मण्डल की सेवा में इसलिए भेजवा दिया कि यह एक ऐसा उपहार होगा जिसकी गणना उसके द्वारा प्रेषित सर्वोत्तम दुर्लभ वस्तुओं में होगी। वह स्वयं को अपने मालिक की दृष्टि में एक महान् उदार व्यक्ति साबित करना चाहता था। किन्तु, कंपनी के निदेशक ने उनका ऐतिहासिक महत्त्व नहीं समझने के कारण उन दुर्लभ प्राचीन मुद्राओं को गला डाला। जब हेस्टिंग्स इंग्लैण्ड लौटा तो वे स्वर्ण मुद्राएँ नष्ट हो चुकी थीं। इसीलिए लेखक ने हेस्टिंग्स से सम्बन्धित दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और इंग्लैण्ड वाले ऐसी ऐतिहासिक दुर्लभ वस्तुओं के महत्त्व को समझें।
प्रश्न 9. भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किनके लिए वांछनीय है और क्यों [2023AI]
उत्तर- भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता यूरोपियन लोगों के लिए वांछनीय है क्योंकि आज का भारत भी ऐसी अनेक समस्याओं से ग्रस्त है, जिनका समाधान यूरोपियन लोगों के लिए भी उतना ही वांछनीय है ।
प्रश्न 10. ‘वेदांतियों का भी वेदांती’ किसे कहा गया है और किसने कहा है ?
उत्तर-‘वेदांतियों का भी वेदांती’ मैक्समूलर को कहा गया है। यह स्वामी विवेकानन्द ने कहा है ।